eyes lou lucie-2 lucie

Corel Draw की जानकारियां हिन्दी में

Corel Draw की जानकारी हिंदी में


Corel Draw Learn In Hindi – फोटो एडिटिंग के लिए आपके पास कोई ना कोई सॉफ्टवेयर जरूर होगा जैसे कि Photoshop. लेकिन आपको नहीं पता कि फोटो शॉप फोटो एडिटिंग Pixels में करता है जिससे कि फोटो की क्वालिटी एक सीमित सीमा तक ही होती है अगर आप उस सीमा से ज्यादा फोटो को जूम करेंगे तो वह फटने लगेगी. लेकिन कोरल ड्रा एक Vector Graphics Editor जिसमें हम फोटो को एडिट नहीं कर सकते लेकिन अगर आपने इसके अंदर कोई भी फोटो बनाई है तो उसे आप कितना भी जूम करके देखें वह आपको बिल्कुल Clear दिखेगी.और कोरल ड्रा की तरह ही एडोब इलस्ट्रेटर सॉफ्टवेयर काम करता है.


Corel Draw एक बहुत ही बढ़िया डिजाइनिंग का सॉफ्टवेर जो कि Logo , कार्टून जैसे बनाने के लिए बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल होता है. जैसे ही आप Corel Draw को खोलते है तो आपके सामने वेलकम स्क्रीन आती है .ये वेलकम स्क्रीन हर बार आएगी जब भी आप इसको खोलोगे .लेकिन अगर आप नहीं चाहते कि बार बार आये तो आप इसे बंद भी कर सकते है.

  • सबसे निचे वेलकम स्क्रीन को Show Off करने का ऑप्शन है उस पर ,उसे Untikकर दे ये स्क्रीन आपको दुबारा दिखाई नहीं देगी.
  • नई डॉक्यूमेंट पर क्लिक करके नयी फाइल शुरू करते है ,जैसे ही नई डॉक्यूमेंट पर क्लिक करेंगे एक बॉक्स आएगा जंहा आप अपने डॉक्यूमेंट की सेटिंग कर सकते है .

  • सबसे पहले फ़ाइल का नाम अपने हिसाब से लिखे
  • फिर साइज भरे
  • अब कितने पेज चाहिए वो भरे
  • Color Defaut CMYK होते है तो यही रखे
  • अगर आप यही सेटिंग रखना चाहते हो , जब भी आप नई डॉक्यूमेंट खोले तो यही पेज खोले उसके लिए Do Not Show Again Par Tik करे ,और ओके पर क्लिक करे.

ओके पर क्लिक करते ही आपके सामने कोरल ड्रा ओपन हो जाएगा और इसके सभी टूल आपको दिखाई देंगे जिसकी मदद से आप कोई भी फोटो बना सकते हैं. लेकिन कोरल ड्रा बहुत बड़ा सॉफ्टवेयर है इसमें बहुत सारे टूल का इस्तेमाल किया जाता है नीचे आपको हम हमारी अलग अलग पोस्ट पर कुछ लिंक दे रहे हैं जिससे कि आप कोरल ड्रा के काफी टूल को चलाना आसानी से सीख सकते हैं.









No comments:

Post a Comment

Comment According Related post only.